थाना कोतवाली व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की 6 मोटरसाईकिलें बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सभी मोटरसाइकिलों को थाना कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया था।