फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता के आशीर्वाद और कठिन परिश्रम से मिली सफलता- अनिल

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 मीराबाई नगर निवासी सुरेंद्र मिश्रा के तीन बेटों में सबसे छोटे अनिल मिश्रा को यूपीएससी-2025 में 445 वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने का गौरव मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता का आशीर्वाद भाइयों का सहयोग और कठिन परिश्रम को दिया है। उन्होंने संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से प्रयास किया जाय तो सफलता जरूर मिलती है। संशाधनों का अभाव बाधक नहीं बन सकता। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि हालत भले प्रतिकूल हो, लेकिन इससे कभी निराश नहीं होना चाहिए। हमें परिस्थियों का सामना करते हुए कठिन परिश्रम करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें