मछली और मीट विक्रेताओं की जांच के दौरान पुलिस से कहासुनी हो गई। बात इस कदर बिगड़ गई कि पथराव शुरू हो गया और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव में दो महिलाओं के घायल होने की बात कही जा रही है। बुधवार को स्टेशन रोड पर रेलवे की जमीन पर मछली बेच रहे लोगों से पुलिस ने अन्यत्र मछली बेचने की बात कही तो वे उलझ गए। महिलाओं ने रेलवे चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों को घेर लिया। पुलिस ने सख्ती की तो महिलाएं और मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।