देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू क्षेत्र के परसिया मिश्र गोदाम के पास शुक्रवार को यूरिया उर्वरक की किल्लत को लेकर किसानों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क पर उतरे किसानों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से अविलंब यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। ऐसे में करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। स्थानीय पुलिस की मान-मनौव्वल के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया।