शहर के सिविल लाइंस स्थित राम जानकी मंदिर में रविवार को रामलीला समिति की ओर से रामनवमी पर्व धूमधाम से भक्ति गीतों एवं भजनों के बीच मनाया गया। गायक केशव तिवारी व उनकी टीम ने एक से बढ़कर गीतों से उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। 12 बजे के करीब जन्मोत्सव मनाया गया। सभी ने इस मौके पर जय-जयकार किया। इस दौरान के समिति के अध्यक्ष अरुण बरनवाल, राजेंद्र जायसवाल, कमलेश मित्तल, निखिल सोनी, प्रेम अग्रवाल, बैजनाथ गुप्ता, विजय प्रसाद, अभय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।