रुद्रपुर नगर के सेमरौना पुल के सटे एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद संचालक आनन फानन में मृतका सहित परिजनों को अस्पताल से बाहर कर ताला बंद कर फरार हो गया। घटना शुक्रवार की देर रात 2 बजे सेमरौना पुल करीब मलह टोली वार्ड के न्यू आदर्श अस्पताल में हुई। मृतका नगर के चौहट्टा वार्ड निवासी है। शनिवार की सुबह परिजन अस्पताल पर हंगामा कर कार्रवाई की मांग करने लगे।