श्री नारायण प्रसाद शाही आदर्श इंटर कॉलेज बरियारपुर खेल मैदान पर आदर्श सद्भावना क्लब की ओर से चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को चौथा मैच पीपीगंज व मऊ टीम के मध्य खेला गया। इसमें पीपीगंज के खिलाड़ियों के रोमांचक मुकाबले में विपक्षी टीम को 1-0 से हराकर दो अंकों की बढ़त बनाई। खेल के दौरान दर्शकों ने को दोनो टीम के खिलाडि़यों के अच्छे प्रदर्शन पर शोर मचाकर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजक व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर व व्यवस्थापक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल गोरखपुर व मेहा के बीच खेला जाएगा।