25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार देवरिया। ईट भट्ठे पर हत्या कर खेत में शव फेंकने के मामले वांछित चल रहे 25 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ गया । पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ टोनी यादव निवासी बरडीहा दलपत टोला पिपरा डीह थाना लार को जेल भेज दिया । लार थाना क्षेत्र के भूड़सुरी निवासी राहुल प्रसाद पुत्र राजबंशी प्रसाद की हत्या 27 जुलाई को कर दी गई । हत्या के बाद मृतक के शव को भैंसही गांव के उत्तर तरफ एक खेत में फेक दिया गया था । हत्या के मामले की जांच में अभिषेक यादव सहित तीन को आरोपित किया था, जिसमें दो को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया । अभियुक्त अभिषेक यादव घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस अभिषेक की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लार बाईपास मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।