फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों ने की हड़ताल

जय नारायण पांडेय Updated Tue, 21 Jul 2026 05:25 PM IST

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों ने की हड़ताल देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में विगत तीन महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर दिया। कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे से 11 बजे तक कामकाज पूरी तरह ठप रखा, जिससे अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई और मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की बातचीत से असंतुष्ट कर्मचारी जिलाधिकारी (डीएम) से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम द्वारा 48 घंटे के भीतर बकाए वेतन का भुगतान कराने का आश्वासन मिलने के बाद ही कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें