थाना कोतवाली में खरजरवा क्षेत्र में विगत रात्रि में एक संदीप यादव पुत्र छोटेलाल यादव उम्र लगभग 18 वर्ष की हत्या वहीं पर एक अहाते के अन्दर कर दी गई। जब वो वहां पर अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब आदि का सेवन कर रहे थे । तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची, घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलन कर लिया है। तहरीर उनके परिजन दे रहे हैं। पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों को इस सिलसिले में हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।