देवरिया के हौली बलिया गांव में मृतक छात्र नेता विशाल सिंह के पीड़ित परिवार से बुधवार को एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह मिले। उन्होंने परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एमएलसी ने कहा कि हत्यारों ने इस घटना में क्रूरता की हद पार कर दी है। घटना से उनकी मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही से ही उनमें भय बनता है। घटना को लेकर डीआईजी से बात कर उन्होंने अन्य आरोपियों को पकड़ने की मांग की। कहा कि पुलिस ऐसे लोगों की कुंडली निकाल कर इनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी केस करें। अपराधियों का पुलिस फुल एनकाउंटर करें। जिससे एक ठीक माहौल बने। इस दौरान विशाल के पिता विनीत सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।