भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम से लापता किशोरी का शव बुधवार को खेत में मिला। शव शॉल में लपेटा हुआ था और गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे, जिससे उसकी निर्मम हत्या की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कोशिश की। लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने शव रोककर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस पर मामले की गंभीरता से जांच न करने का आरोप लगाया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।