देवरिया जिले में खुखुंदू स्थित जैन मंदिर में बुधवार को नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। गोरखपुर, बाराबंकी, कोलकाता, मध्यप्रदेश, इंदौर, जयपुर, बहराइच सहित अन्य जगहों से पहुंचे जैन समाज के जत्थे ने भगवान के जन्म जयंती पर पहले सर्वोषधि से उनका अभिषेक किया।