अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खुखुन्दू थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विगत रात थाना खुखुन्दू पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान परसिया चन्दौर ईंट भट्ठे के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से एक अवैध पिस्टल 32 बोर और एक जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ।