फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया का पीएचसी एक डॉक्टर के भरोसे, वह भी गायब

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी के कारण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह वेंटिलेटर पर आ गई हैं। अस्पताल में इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूरी हो रही है, जिससे स्थानीय मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को मदनपुर के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिन में 12 बजे सन्नाटा पसरा था। यह तैनात डॉ. अब्बास हुसैन, लैब टेक्नीशियन रविंद्र चौरसिया, फार्मासिस्ट गजेंद्र पति त्रिपाठी, स्टाफ नर्स शिखा सिंह अनुपस्थित रहीं। अस्पताल में लैब टेक्नीशियन विनोद जायसवाल की उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें