भाटपार रानी तहसील में समान न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को आयोजित कैंप में यूजीसी एक्ट 2026 के संशोधन किए जाने के विरोध में मांग पत्र भरवारा गया। एक्ट के विरुद्ध बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग इस एक्ट के विरोध में ईंट से ईट बजाने का काम करेंगे ।अन्य वक्ताओं ने भी इसके विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया।