डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने सोमवार को सात सूत्रीय को लेकर सुभाष चौक पर धरना दिया। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया। ज्ञापन में शुगर मिल की स्थापना, बस स्टेशन भवन के निर्माण, जिला चिकित्सालय की स्थापना, प्राथमिक विद्यालयों को बंद नहीं करने की मांग शामिल रही।