स्थानीय सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग सिलेंडर लेने के लिए कतार में लग गए और दोपहर करीब एक बजे तक लंबी लाइनें लगी रहीं। भीड़ के चलते उपभोक्ताओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। एजेंसी प्रबंधन का दावा है कि दिनभर में लगभग छह सौ उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किए गए। भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने में भी कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी।