फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में वांछित शातिर अपराधी को गौरीबाजार पुलिस ने पननहा मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। थानाक्षेत्र के ग्राम दीवान पोखरा निवासी कल्पनाथ पटेल ने स्थानीय थाने में तहरीर दिया कि उनका पुत्र अनिकेत पटेल कटाई चौराहे पर बेकरी का दुकान चलाता है। 15 मार्च की शाम वह दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था। कटाई चौराहा से जोगम रोड़ पर पुलिया के समीप पहले से घात लगाकर बैठे करन व उसके साथियों ने अनिकेत पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डण्डे से मारपीट कर घायल कर दिया। इससे बेटे को गंभीर चोटें आई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें