श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव में सोमवार को एक झोपड़ी में अचानक लग आग में तीन वर्ष की मासूम की जलकर मौत हो गई। वहीं, बगल का एक घर भी जलकर खाक हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम हरिशंकर लाल, नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों ने परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही आर्थिक मदद किया। झोपड़ी के अंदर सो रही दूसरी बहन बाहर निकल गई, जिसेस उसकी जान बच गई।