देवरिया के थाना रामपुर कारखाना के ग्राम जैतपुरा निवासी मुन्नी प्रसाद के घर से गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम चरियांव बुजुर्ग में शुक्रवार की रात बारात आई थी। जैतपुरा निवासी युवक राकेश प्रसाद पुत्र पन्नेलाल प्रसाद बाइक से बारात आया था।देर रात वह बारात से अकेले बाइक से घर लौट रहा था। गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर सड़क पर मोड़ था। बाइक सहित राकेश सड़क किनारे स्थित गढ्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक का इंडीकेटर जल रहा था, जिसे एक राहगीर ने देखा। इसकी सूचना गांव में दी।मौके पर ग्रामीण व बाराती पहुंचे। बारातियों ने युवक की पहचान की।