फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria में तीन दिन पहले ही बनी सड़क चटाई की तरह उखड़ रही , शासन ने बैठाई जांच

Mon, 12 Dec 2022 08:12 PM IST
अम्बुज यादव अमर उजाला.कॉम

यूपी की सड़के गढ्ढे मुक्त करने का दावा यूपी सरकार लगातार बड़े-बड़े मंचों से करती है, लेकिन हकीकत में ये वादा कितना पूरा हुआ और कितना अधूरा है इसकी सच्चाई ये वीडियो आपको बता रहा है। दरअसल देवरिया से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभी तीन दिन पहले ही बनी एक सड़क चटाई की तरह उखड़ती दिख रही है।

आपको बता दे कि देवरिया के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के भेड़ी गांव में एक सड़क निर्माण कराया गया है, जो चटाई की तरह उखड़ रही है। उसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ग्रामीण सड़क पर पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का पोल खोल रहा है। दरअसल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर जमी धूल को हटाए बिना ही तारकोल को गिरा कर सड़क निर्माण किया गया है। 

घटिया सड़क निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन अभी तक कुछ कार्रवाई नहीं होने की वजह से ये शिकायत अब शासन स्तर तक पहुंच गई। सोमवार को पूरे मामले को आला अफसरों ने गंभीरता से लेते जांच कमेटी बनाई है। विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो सड़क निर्माण की जांच गोरखपुर के मुख्य अभियंता को दी गई है। जांच कमेटी में जनपद के किसी अभियंता को शामिल न करने का भी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें