प्रयागराज से लौटते समय मिनी बस में रविवार की रात को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे मिनी बस में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुजरात के सूरत जिले के थाना जकतनाका कस्बा निवासी दिनेश बाई ने बताया कि मिनी बस से मंजुला बेन (50), जियासी (3), सोहम (26), काजल (25), आकाश (23), नीरू बेन (80), सरस्वती (31), कयूर (22) सहित लगभग 14 लोग प्रयागराज के संगम में स्नान करने गए थे। लौटते समय सत्संग भवन पिपरावल पुल के पास पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे दिनेश समेत मिनी बस में सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।