हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्रकूट में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सर्किट हाउस से शुरू हुई यह यात्रा शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा में प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरा मार्ग तिरंगामय नजर आया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस यात्रा में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।