जनपद चित्रकूट में खराब खड़े ट्रक में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक बना रहे मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसा राजपुर थाना अंतर्गत मोहरा पुल के पास हुआ।