श्रावण मास अमावस्या मेले को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में रामघाट, परिक्रमा मार्ग और अन्य प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है।