फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: ट्रक चालक की हत्या के दोषी खलासी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

मोबाइल खोने के विवाद में ट्रक चालक की हत्या के मामले में दोषी खलासी रवि गौतम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सत्र न्यायाधीश शेषमणि ने दोषी रवि पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना वर्ष 2023 की है। रायबरेली के शिव सिंह ने 10 अगस्त 2023 को राजापुर पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनके भाई शिव शंकर यादव (35) ट्रक चालक थे। बहादुरगंज निवासी रवि गौतम उनके साथ खलासी का काम करता था। आठ अगस्त को मध्य प्रदेश के मैहर में रवि का मोबाइल खो गया था। इस पर रवि ने शिव शंकर पर आरोप लगाते हुए विवाद किया। बाद में दोनों ट्रक लेकर निकले और राजापुर के पास पहुंचे। रवि ने शिव शंकर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी ने शव को यमुना नदी में फेंक दिया और ट्रक प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना में खड़ा कर दिया। पुलिस ने शिव सिंह की तहरीर पर रवि के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। जांच के बाद पुलिस ने 12 अगस्त को रवि को गिरफ्तार किया था। विवेचक भास्कर मिश्रा ने 13 सितंबर को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। जिला शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सत्र न्यायाधीश शेषमणि ने फैसला सुनाया। उन्होंने दोषी रवि गौतम को आजीवन कारावास की सजा दी। साथ ही सबूत नष्ट करने के आरोप में तीन साल की सजा भी सुनाई गई। साथ ही मृतक की संपत्ति की बेईमानी करने के मामले में छह माह का कठोर कारावास भी मिला। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें