फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस, चंदाैली में पहले दिन रोपे गए 6.42 लाख पौधे; VIDEO

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले में 6.42 लाख पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण अभियान की शुरूआत कलेक्ट्रेट परिसर में राज्यसभा की भाजपा सांसद साधना सिंह और दर्शना सिंह ने आम का पौधा का रोपण कर किया। इस दौरान सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दोनों सांसदों ने पौधरोपण करते हुए जिले के लोगों से अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने का आह्वान किया। कहा की पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए हमारे जीवन में वृक्षों का अमूल्य योगदान है। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हम सब अधिक से अधिक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल भी करें। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने बताया कि जिले भर में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें