फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ में मुख्यमंत्री क्लस्टर आवास योजना का काम शुरू, VIDEO

विकासखंड के मझगावां ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री क्लस्टर आवास योजना के तहत निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।निर्माण कार्य के दौरान मझगावां बंधी से बिना औपचारिक अनुमति के जेसीबी मशीनों द्वारा सैकड़ों टाली मिट्टी की खुदाई कर उसे आवास निर्माण स्थल पर डाला गया। इस पर सवाल उठे तो बंधी विभाग के जेई हरेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि चूंकि इस योजना का उद्घाटन मंत्री जी द्वारा किया गया है, इसलिए सरकारी काम के लिए सरकारी जगह से मिट्टी ली जा सकती है और इसके लिए अलग से परमिशन की आवश्यकता नहीं है।खंड विकास अधिकारी विकास कुमार ने भी बताया कि वित्तीय प्रावधानों के तहत मिट्टी की खुदाई कराकर क्लस्टर आवास स्थल पर पड़े गड्ढों को भरने और जमीन को समतल करने का काम किया गया है। उनका कहना है कि यह कार्य पूरी तरह से योजना की जरूरतों और नियमों के अनुरूप है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें