फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, VIDEO

सूजाबाद गांव की महिलाओं ने बुधवार को बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं स्मार्ट मीटर से अचानक बढ़े बिजली बिल को लेकर आक्रोशित थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बिल की समीक्षा और सुधार नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। महिलाओं का कहना था कि बीते चार माह से क्षेत्र के पूजा बाद, मडिया, बहादुरपुर, जलीलपुर, चुरहट भोजपुरी, रतनपुर भोजपुरी, पार्टी सहित कई गांवों में बिजली विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि उनके पुराने मीटर ठीक-ठाक चल रहे थे। महिलाओं ने बताया कि पहले हमारा घरेलू बिजली बिल 300-400 रुपये आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब 1500 से 2000 रुपये तक का बिल आ रहा है। हम गरीब परिवारों से हैं और इतनी बड़ी रकम जमा करना मुश्किल है। जब हम शिकायत करने बिजली विभाग जाते हैं, तो अधिकारी सही से जवाब नहीं देते। उल्टा कहते हैं कि जितनी बिजली जलाई है, उतना ही बिल आएगा, चाहे जो हो। स्थानीय महिलाओं ने मांग की कि पुराने मीटर वापस लगाए जाएं या फिर स्मार्ट मीटर से बिल की पारदर्शी गणना हो, जिससे उपभोक्ताओं को विश्वास हो सके। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही। इस दौरान गुड़िया देवी, सेल कुमारी, अमरावती, चंद्रावती, मीरा देवी, ममता देवी, कंचन मुनी, सीमा देवी, सोनी, चंदा देवी, सुषमा, संध्या देवी, केवाईसी देवी, प्रेमा देवी, संगीता, प्रेम देवी, अनीता, चिंता देवी, प्रमिला देवी, निशा, मीरा, सुदामा सहित दर्जनों महिलाएं प्रदर्शन में शामिल रहीं। एसडीओ कृपा शंकर यादव ने बताया कि ऐसी कोई भी शिकायत मिलने पर एप्लिकेशन लेकर मीटर की जांच कराई जाएगी। यदि बिल में गड़बड़ी पाई गई तो उसे संशोधित कराकर उपभोक्ताओं से सही राशि ही जमा कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें