फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित वन भूमि में पानी की बोरिंग से रोकने पर प्रधान ने की अपशब्दों की बौछार, वीडियो वायरल

नौगढ़ में चकरघट्टा थाना अंतर्गत हरियाबांध बीट के भैसोड़़ा कंपार्टमेंट संख्या-18 में मंगलवार रात बोरिंग किये जाने से रोके जाने पर वनकर्मियों से मारपीट की कोशिश, गाली-गलौज व अभद्रता किये जाने के आरोप में वन विभाग के रेंजर ने चमेरबांध ग्राम प्रधान अनिरूद्ध यादव समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं इस मामले में प्रधान और सहयोगियों के वन विभाग की टीम से गाली गलौज का वीडियो वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम ने मंगलवार की रात वन विभाग के हरियाबाद बांध बीट के भैसोड़़ा कंपार्टमेंट संख्या-18 में पानी के लिए बोरिंग की सूचना पर पहुंची थी। यहां चमेरबांध ग्राम प्रधान अनिरूद्ध यादव अपने साथियों के साथ मिल कर टीम को घेर लिया। इसके बाद वन विभाग के कर्मियों से अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की गई। इस मामले में वन विभाग की ओर से ग्राम प्रधान पर पहले से छह प्राथमिकी दर्ज की गई है। चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रेंजर की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान अनिरूद्ध यादव और अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं वन विभाग को घेर कर अपशब्द बोलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें