फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ जवान और ऑटो चालक में सड़क पर विवाद का वीडियो वायरल;video

चंदौली जिले में पीडीडीयू जंक्शन के आरपीएफ थाने पर तैनात एक जवान और ऑटो चालक के बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कोई इसे वर्दी की दबंगई बता रहा है तो कोई ऑटो चालक की लापरवाही को विवाद की वजह मान रहा है। हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आरपीएफ कांस्टेबल जसवंत यादव ड्यूटी पूरी कर इलेक्ट्रिक स्कूटी से नई बस्ती स्थित अपने किराये के आवास लौट रहे थे। गल्ला मंडी के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक ऑटो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरपीएफ जवान ने ऑटो चालक को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें