फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से नाराज युवक दूसरी बार चढ़ा मोबाइल टावर पर, तीन घंटे बाद उतारा गया; VIDEO

बबुरी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव में शनिवार देर शाम पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक युवक दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। श्रीकंठपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश राम का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी दो दिन पहले मायके चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर सुरेश शनिवार देर शाम सालेपुर गांव पहुंचा और अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक चले समझाने-बुझाने के बाद युवक पत्नी को बुलाने के आश्वासन पर टावर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले जाकर पूछताछ में जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सुरेश राम पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। कुछ दिन पूर्व वह परनपुर कला क्षेत्र में भी मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। घटना के दौरान पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि युवक का व्यवहार सामान्य नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इसी तरह की घटना कर चुका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें