फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने नीति आयोग के इंडिकेटर की रिपोर्ट पर प्रसन्नता, VIDEO

केंद्रीय नागरिक उड्डयन व सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहले ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ आकांक्षी जिले की बैठक में समीक्षा की। इसमें उन्होंने आकांक्षी जनपद में नीति आयोग की ओर निर्धारित पैरामीटरों पर आधारित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।बैठक में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास एवं अन्य प्रमुख विभागों की प्रगति की गहन जानकारी ली। उन्होंने जनपद के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ बेहतर तरीके से काम करने का निर्देश दिया।जिससे जनपद को देश के विकसित जिलों की श्रेणी में लाया जा सके।उन्होंने देश के 112 आकांक्षी जिलों में चंदौली को नीति आयोग के इंडिकेटर पर 6 वें पायदान पर आने पर प्रशन्नता जाहिर की। बैठक के अंत में केंद्रीय राज्यमंत्री को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सभी अधिकारियों की तरफ से उनके सुझावों पर अमल में लाने का भरोसा दिलाया।बैठक में राज्यसभा सांसद साधना सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य,मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साँई,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय, परियोजना अधिकारी के साथ ही विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें