चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के सीतापोखरी बाजार के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।