फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी, चंदौली सहित चार जिलों के ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) पर उपनिदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल की ओर से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों के दस दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी मंडल के चंदौली, गाजीपुर,जौनपुर और वाराणसी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्राप्त किया। तृतीय दिवस का शुभारंभ सुनील सिंह, वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी चंदौली, प्रशिक्षक और प्रतिभागियों के द्वारा प्रार्थना कराते हुए किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने पिछले दो दिन के हुए प्रशिक्षण का फीडबैक लिया। उन्हें ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों, जिसमें पंचायत द्वारा 29 विषयों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जनपद चंदौली के 19 में से 17,गाजीपुर के 46 में से 42,जौनपुर के 42 में से 41 तथा वाराणसी के 13 में से 12 ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रतिभाग किया गया । प्रशिक्षण में निदेशालय से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर विनय दुबे, कन्हैया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें