फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चंदौली में कड़ी सुरक्षा के बीच टीईटी परीक्षा संपन्न

Pragati Chand Updated Sat, 04 Jul 2026 12:11 PM IST

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) शुक्रवार को दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला, जिसके चलते दोनों पालियों में 10224 अभ्यर्थियों में 9580 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 644 अभ्यर्थी ही अनुपस्थित रहे। जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ एकत्र हो जा रही है। सुबह सात बजे से ही सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। शुक्रवार को पहली में पंजीकृत कुल 5,112 अभ्यर्थी में 4,732 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 380 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में भी पंजीकृत 5,112 अभ्यर्थियों में 4,848 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 264 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट तथा सचल की टीमें लगातार भ्रमण करती रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें