फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रन से जीता टारगेट, फाइनल में बनाई जगह; VIDEO

दुलहीपुर बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में खेले जा रहे पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में टारगेट ने मैच जीत लिया और फाइनल में जगह बनाई। टारगेट एकेडमी पीडीडीयू नगर ने जिगजैग बक्सर को रोमांच की चरम सीमा तक पहुंचे मुकाबले में मात्र एक रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टारगेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यम ने 41 रन की आकर्षक पारी खेली, जिसमें सात चौके शामिल रहे। शिवांश यादव ने 38 रन बनाते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया, जबकि यश ने 23 रन का योगदान दिया। जिगजैग बक्सर की ओर से कुंदन ने दो विकेट झटके, जबकि आशीष और चिराग को एक-एक सफलता मिली। 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की शुरुआत बेहद खराब रही। पावर प्ले के छह ओवर में ही टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज 22 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मनीष लेफ्टी और सचिन ने पांचवें विकेट के लिए 90 रन की शानदार साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया। एक समय बक्सर को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए केवल 28 रन की जरूरत थी और उसके छह विकेट शेष थे। मनीष के आउट होते ही मुकाबला फिर टारगेट एकेडमी की ओर झुक गया। मनीष ने मात्र 41 गेंदों पर 91 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसमें आठ चौके और पांच छक्के शामिल थे। सचिन 35 रन बनाकर नाबाद रहे। अंतिम ओवर में बक्सर को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे, लेकिन आखिरी बल्लेबाज दो गेंद शेष रहते 164 रन के स्कोर पर आउट हो गया और टीम एक रन से मुकाबला हार गई। टारगेट एकेडमी की ओर से शिवम (लेफ्ट आर्म स्पिनर) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आदर्श और शिवम ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। अंपायरिंग इमामुद्दीन और गाजी अब्बास ने की। स्कोरर हुसैन जबकि मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें