फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक विहीन चाइल्ड केयर सीज, ग्लोबल का अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 10:11 PM IST

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल एवं उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा की संयुक्त अभियान में शुक्रवार को अवैध रूप से संचालित होने वाले क्लीनिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की गई। वार्ड नंबर 4 कबीर नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप आकांक्षा चाइल्ड केयर को मानक बिन संचालित पाए जाने पर सीज कर दिया गया। चाइल्ड केयर में डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। इसके अलावा पूर्व में संचालित ग्लोबल अल्ट्रासाउंड केंद्र को पहले ही सील किया गया था। इसमें अल्ट्रासाउंट मशीन का उपयोग करते पाया गया। इसे संचालित पाए जाने पर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त कर ली गई। इस अभियान से अवैध संचालित क्लीनिक व पैथोलॉजी सेंटर संचालकों में खलबली मची रही। इस दौरान टीम में एडिशनल सीएमओ संजय कुमार यादव, डॉक्टर शंकर विजय कुमार, शिव प्रताप सिंह, संजय कुमार, चौकी प्रभारी सुनील कुमार आदि थे। एडिशनल सीएमओ संजय कुमार यादव ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सीज की कार्रवाई के साथ ही ग्लोबल अल्ट्रासाउंड केंद्र की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें