फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, किसानों को भारी नुकसान; VIDEO

टांडाकला क्षेत्र में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब 12:30 बजे तेज धूलभरी आंधी के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन कई स्थानों पर नुकसान भी पहुंचाया। लगभग आधे घंटे तक चली आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। इस सप्ताह यह तीसरी बार है जब तेज आंधी ने क्षेत्र में तबाही मचाई है। आंधी का सबसे अधिक असर बागवानों और फल उत्पादक किसानों पर पड़ा। तेज हवाओं के कारण आम समेत अन्य फलदार पेड़ों से बड़ी संख्या में फल टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कई किसानों ने बताया कि इस समय आम की फसल तैयार होने की स्थिति में थी, लेकिन आंधी से उत्पादन प्रभावित हुआ है। तेज हवाओं का वेग इतना अधिक था कि कई घरों और दुकानों पर लगे टीन शेड तथा मड़इयां उखड़कर दूर जा गिरीं। कई स्थानों पर पेड़ और डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित रहा। वहीं सोनबरसा बाजार में बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ फैल गया, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त स्थानों की जांच कर प्रभावित किसानों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें