फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, झोपड़ियां ध्वस्त; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 05:25 PM IST

नौगढ़ रेंज के गहिला कंपार्टमेंट नंबर-18 में गुरुवार को वन विभाग ने वन भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की। रेंजर संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में वनकर्मियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर वन क्षेत्र में बनी अवैध झोपड़ियों को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई से पूर्व संबंधित स्थल का निरीक्षण किया और वन भूमि की सीमाओं का सत्यापन किया। इसके बाद जेसीबी एवं श्रमिकों की मदद से वन क्षेत्र में बने अस्थायी निर्माण को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में वनकर्मी तैनात रहे। रेंजर संजय श्रीवास्तव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र की सुरक्षा, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। कार्रवाई के दौरान वन दरोगा राजेन्द्र सोनकर, प्रशांत सावित्री सहित कई अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे वन भूमि पर कब्जा न करें और यदि कहीं अवैध अतिक्रमण की जानकारी हो तो विभाग को सूचित करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें