फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के बरामदे में लगी स्टील की रेलिंग, आवारा पशुओं से मिलेगी निजात; VIDEO

टांडा कला क्षेत्र के सेमरीपर सोनबरसा स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमान जी मंदिर के बरामदे में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए स्टील की रेलिंग और गेट लगाने का कार्य संपन्न हुआ। इस कार्य के लिए मंदिर कोष की राशि का उपयोग किया गया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से मंदिर के बरामदे में आधुनिक टाइल्स लगी होने के कारण वहां काफी ठंडक रहती थी। इस ठंडक के आकर्षण में क्षेत्र के आवारा कुत्ते और अन्य जानवर आकर बरामदे में बैठ जाते थे। इससे न केवल मंदिर परिसर में गंदगी फैलती थी, बल्कि दूर-दराज से आने वाले दर्शनार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार मंदिर की पवित्रता भी प्रभावित हो रही थी। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए मंदिर समिति द्वारा मंदिर कोष से बरामदे के चारों ओर मजबूत स्टील की रेलिंग लगवाई गई है और प्रवेश के लिए एक सुरक्षित गेट भी लगाया गया है। रेलिंग और गेट लग जाने से अब आवारा पशुओं का मंदिर के मुख्य बरामदे में प्रवेश पूरी तरह बंद हो जाएगा। इससे कुत्तों द्वारा फैलाई जाने वाली गंदगी से मुक्ति मिलेगी और मंदिर परिसर स्वच्छ व सुरक्षित रहेगा। मंदिर समिति के इस सराहनीय कार्य पर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था से अब लोग शांतिपूर्वक और स्वच्छ वातावरण में भगवान हनुमान जी के दर्शन और पूजन कर सकेंगे। यह कार्य मंदिर के संरक्षक राजमणी पांडेय एवं अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय द्वारा पूर्ण कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें