फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाया गया संत रविदास का 14वां मूर्ति स्थापना दिवस, VIDEO

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के डेवढिल गांव में मंगलवार की देर रात संत शिरोमणि रविदास का 14वां मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनारायण यादव ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर संत को नमन किया। साथ ही लोगों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि ऐसे संत व महापुरुष का इस युग में अवतरण मुश्किल है। उन्होंने 1920 ई. में जाति व धर्म के भेदभाव को दूर कर बराबरी की बात की थी। उस वक्त न तो संविधान था और न ही लोकतंत्र। उस समय उन्होंने समाजवाद की नींव रखी। उन्होंने उस समय जो रास्ता दिखाया, उस रास्ते पर अनुयायियों को चलने की जरूरत है। कमेटी के लोगों की मांग पर उन्होंने भव्य मंदिर, रास्ता व हैंडपंप सहित समस्त समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र बिंद ने कहा कि 2013 में काफी संघर्ष के बाद यहां संत रविदास की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस मौके पर मुसाफिर चौहान, नफीस अहमद, रंगलाल तिवारी, औसाफ अहमद, वसीम अहमद, शुकरुल्लाह, दशरथ यादव, इदरीस अंसारी, पांचू राम, शिवधनी राम, तूफानी राम, खरपत राम, राम लोचन, नानक राम, विक्रम प्रसाद, काशीराम, सीता दास, भगवान दास, दीनानाथ, हरदास, निर्मल राम आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें