फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से टीबी मरीजों की पहचान होगी आसान, विधायक ने किया उद्घाटन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 07 Jun 2026 12:25 AM IST

'टीबी मुक्त भारत अभियान-2' के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से मुगलसराय में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यहाँ अत्याधुनिक 'हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन' का विधिवत शुभारंभ किया गया, जो जिले को इस बीमारी से निजात दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।इस विशेष अभियान की शुरुआत मुगलसराय के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रमेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर की। उद्घाटन के दौरान विधायक ने इस मशीन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आधुनिक तकनीक स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को नई गति देगी। अब स्वास्थ्य टीमें सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मौके पर ही संदिग्ध मरीजों की तुरंत एक्स-रे जांच कर सकेंगी, जिससे बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सकेगा।स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत जून माह तक पूरे चंदौली जिले को टीबी से पूरी तरह मुक्त (टीबी मुक्त चंदौली) बनाने का एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें