बबुरी स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। लेवा-इलिया मार्ग पर भूड़कुड़ा गांव के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।