फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, कालेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

चंदौली जिले में पावन सावन माह को लेकर चंदौली पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सकलडीहा स्थित ऐतिहासिक श्री कालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सावन माह, विशेषकर प्रत्येक सोमवार को मंदिर में 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट और सुचारु यातायात के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। निरीक्षण के दौरान पुलिस, राजस्व और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैरिकेडिंग, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। मंदिर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित होने के कारण रेलवे ट्रैक और भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। जीआरपी के साथ समन्वय स्थापित कर रेलवे लाइन और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित रहे और ट्रेनों के संचालन में कोई बाधा न आए। भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर सावन के दौरान लगने वाले जाम से निपटने के लिए भी विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के सहयोग से पुलिस बल की तैनाती कर आवागमन को सुचारु बनाए रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें