समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय परिसर में नोटिस चस्पा किए जाने का विरोध जताते हुए सरकार पर पूर्व मंत्री आजम खान को राजनीतिक द्वेष के तहत निशाना बनाने का आरोप लगाया।