फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली के सिकंदरपुर में चल रही श्री राम कथा का हुआ समापन, श्रोता हुए भाव विभोर

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 08:33 PM IST

सिकंदरपुर के शिव मंदिर परिसर में चल रही जागृति सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का समापन मंगलवार की को हुआ तो पूरा कथा पांडाल पूरी तरह भाव-विभोर हो गया। यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं के आंखें भर आई। राष्ट्रीय संत पूज्य मुकेश आनंद महाराज से सिकंदरपुर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने वायदा किया कि वे सांसों के साथ भगवान श्रीराम का नाम लेंगे। मुकेश आनंद महाराज ने कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक की कथा सुनाई, जिससे पहले हनुमान जी का लंका को जलाना, अंगद की ओर से रावण को संदेश देना सहित पूर्व की सारी कथा संक्षिप्त में संगीत के माध्यम से सुनाई। उन्होंने शांति का संबंध साधन से नहीं साधना से बताया, उन्होंने कहा है कि मनुष्य के जीवन में शांति साधन से नहीं साधना से ही आ सकती है। जब भी हम कोई कार्य करने घर से निकले तो हर्षित मन से तैयार हो और भगवान श्रीराम का नाम लें। यह सोचे कि यह मैं नहीं कर रहा हूं, यह तो भगवान करवा रहे हैं। मैं तो माध्यम हूं जिससे ऊर्जा का संचार होगा। जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष मौर्य, प्रधान सीमा गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, विमलेश विश्वकर्मा ने इस कथा के सफल आयोजन के लिए सभी सिकंदरपुर क्षेत्र वासियों को बधाई और धन्यवाद दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें