फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नुक्कड़ नाटक से समझाया रेलवे समपार फाटक पार करने के नियम

अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर रेलवे की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पीडीडीयू जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समपार फाटक पार करने के नियम बताए। समझाया कि दुर्घटना से बचाव के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है। इसी तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के 52 समपार फाटकों पर पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया। पीडीडीयू जंक्शन पर आयोजित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने समपार फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया। इसके साथ ही मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण समपार फाटकों पर बैनर प्रदर्शित किए गए और पंपलेट वितरित किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, अनुभाग अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, यातायात निरीक्षक एवं संरक्षा सलाहकारों ने पीडीडीयू, डेहरी ऑन सोन, गया, सासाराम, आरा, सोननगर, गढ़वा रेलखंडों में समपार फाटकों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को बंद समपार फाटक को पार न करने, चेतावनी संकेतों का पालन करने तथा रेल पथ पार करते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें