चंदौली जिले में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निमाण के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वाभिमान पर्व दिवस मनाया गया। इसके तहत संस्कृति मंत्रालय की ओर से सोमवार को हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वरनाथ स्वयंभू शिवलिंग का अभिषेक किया गया। क्षेत्र के जागेश्वरनाथ धाम परिसर में मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी बिंद के नेतृत्व में भगवान सोमनाथ मंदिर के स्थापना दिवस को स्वयंभू शिवलिंग का अभिषेक करके मनाया गया। स्थापना वर्ष के कार्यक्रम में भाजपा के चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का 75 वां वर्ष प्रत्येक सनातनी के लिए गौरव आस्था का पावन पर्व है।